
Agni-1 missile successfully test: भारत ने एक बार फिर अपनी सैन्य ताकत का शानदार प्रदर्शन किया है। ओडिशा के चांदीपुर स्थित एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप की इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) से कम दूरी की मारक क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-1’ का सफल परीक्षण किया गया। इस सफल परीक्षण के बाद भारत की रक्षा शक्ति और मजबूत हो गई है।
Short Range Ballistic Missile ‘Agni-1’ was successfully test-launched from the Integrated Test Range, Chandipur, Odisha on May 22, 2026. Conducted under the aegis of the Strategic Forces Command, the launch validated all operational and technical parameters, reaffirming the…
— Ministry of Defence, Government of India (@SpokespersonMoD) May 22, 2026
रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि मिसाइल का परीक्षण पूरी तरह सफल रहा। परीक्षण के दौरान सभी तकनीकी और संचालन से जुड़े मानकों की जांच की गई और वे पूरी तरह सही पाए गए। यह परीक्षण सामरिक बल कमान (Strategic Forces Command) की देखरेख में किया गया। मंत्रालय के अनुसार, यह सफल परीक्षण भारत की न्यूनतम विश्वसनीय प्रतिरोधक क्षमता को और मजबूत करता है। इससे यह साबित होता है कि भारत किसी भी खतरे का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
क्या है अग्नि-1 मिसाइल
अग्नि-1 एक स्वदेशी यानी भारत में विकसित की गई कम दूरी की सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है। इसे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने तैयार किया है। यह मिसाइल पारंपरिक और परमाणु दोनों तरह के हथियार ले जाने में सक्षम है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे बहुत तेजी से कहीं भी तैनात किया जा सकता है। साथ ही इसकी गतिशीलता भी काफी अधिक है, जिससे दुश्मन के लिए इसे ट्रैक करना मुश्किल हो जाता है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताई खुशी
मिसाइल परीक्षण की सफलता पर रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि देश की रक्षा तैयारियों को नई मजबूती देगी। उन्होंने कहा कि भारत लगातार अपनी सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत कर रहा है ताकि किसी भी चुनौती का सामना मजबूती से किया जा सके।
कैसे किया गया मिसाइल परीक्षण?
डीआरडीओ ने इस परीक्षण के दौरान अलग-अलग पेलोड के साथ अग्नि-1 मिसाइल का परीक्षण किया। हिंद महासागर क्षेत्र में कई स्थानों पर अलग-अलग लक्ष्य बनाए गए थे। मिसाइल की पूरी उड़ान पर नजर रखने के लिए जमीन और समुद्र में मौजूद कई ट्रैकिंग सिस्टम लगाए गए थे। जहाज आधारित स्टेशनों और टेलीमेट्री सिस्टम की मदद से मिसाइल की हर गतिविधि पर निगरानी रखी गई। जैसे ही मिसाइल लॉन्च हुई, उसके उड़ान भरने से लेकर लक्ष्य पर सटीक वार करने तक पूरे मिशन को सफलतापूर्वक ट्रैक किया गया।
मिशन के सभी उद्देश्य हुए पूरे
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि परीक्षण के दौरान जुटाए गए उड़ान डेटा से यह पुष्टि हुई कि मिशन के सभी लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किए गए। मिसाइल ने तय दूरी तय करते हुए अपने लक्ष्य को सटीकता के साथ भेदा। इस सफलता के साथ भारत ने यह भी दिखा दिया कि वह एक ही मिसाइल प्रणाली से कई रणनीतिक लक्ष्यों को निशाना बनाने की क्षमता रखता है।
डीआरडीओ और भारतीय सेना की बड़ी उपलब्धि
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अग्नि-1 मिसाइल को डीआरडीओ की विभिन्न प्रयोगशालाओं और देशभर के कई उद्योगों के सहयोग से विकसित किया गया है। यह भारत की ‘मेक इन इंडिया’ और आत्मनिर्भर रक्षा नीति की बड़ी सफलता मानी जा रही है। इस परीक्षण को डीआरडीओ के वरिष्ठ वैज्ञानिकों और भारतीय सेना के जवानों ने भी देखा। सफल परीक्षण के बाद वैज्ञानिकों और सेना के अधिकारियों में खुशी का माहौल दिखाई दिया।
भारत की रक्षा शक्ति को मिला नया बल
अग्नि-1 मिसाइल के सफल परीक्षण से भारत की सामरिक ताकत में बड़ा इजाफा हुआ है। यह परीक्षण साफ संकेत देता है कि भारत अपनी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क और मजबूत है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस सफलता से भारत के दुश्मन देशों में चिंता बढ़ेगी और देश की रक्षा क्षमता पर दुनिया का भरोसा और मजबूत होगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...