
नई दिल्ली: ‘शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा।’ इन पंक्तियों का उल्लेख करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को रक्षा मंत्रलय के ‘रक्षा सूत्र : संदेश टू सोल्जर्स’ पॉडकास्ट में भारतीय सेना के महत्व को रेखांकित किया।’ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस दौरान अग्निपथ योजना पर भी बात की। उन्होंने कहा कि पूरे देश में अग्निपथ योजना को समर्थन मिल रहा है। हमारे युवा बढ़-चढ़कर इस योजना के माध्यम से देश की सेनाओं में शामिल हो रहे हैं। अग्निपथ के पहले 2 बैच के 40,000 वीरों ने अपना प्रशिक्षण पूरा कर लिया है और आबंटित इकाइयों में तैनाती के अधीन हैं। हमारे सशक्त बलों के सैनिकों ने विश्व शांति में भी अपनी भागीदारी निभाई है। भारतीय सेना के 160 जवानों ने विश्व शांति के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान भी दिया है। रक्षा मंत्री ने कहा कि सशस्त्र बलों के हथियारों, तोपों, टैंकों, लड़ाकू जहाजों, हैलीकाप्टर, मिसाइल सिस्टम आदि के निर्माण में हम आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं। हमारी सरकार मेक इन इंडिया के तहत यह सुनिश्चित कर रही है कि हमारे सैनिकों के पास भारत में बने हथियार ही होने चाहिए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...