Site icon Dainik Savera Times

Agniveer Recruitment 2026: युवाओं के लिए सुनहरा अवसर… ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुए शुरू, जानें कैसे करें आवेदन

Agniveer Recruitment 2026

Agniveer Recruitment 2026

Agniveer Recruitment 2026: युवा भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं, उनके लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत देशभर के अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल, क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल (SKT) और ट्रेड्समैन सहित करीब 25,000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

कौन-कौन कर सकता है आवेदन

-अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD)

-उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है

-कुल अंक कम से कम 45% होने चाहिए

-हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी

 

 अग्निवीर टेक्निकल

-12वीं पास (फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित और अंग्रेजी विषय के साथ)

-कुल 50% अंक जरूरी

-हर विषय में कम से कम 40% अंक

-या 10वीं के साथ 2 साल का आईटीआई कोर्स

 

-अग्निवीर क्लर्क / स्टोर कीपर टेक्निकल (SKT)

-12वीं किसी भी स्ट्रीम से पास

-कुल 60% अंक

-हर विषय में कम से कम 50% अंक

-अंग्रेजी और गणित/अकाउंट्स विषय होना जरूरी

 

अग्निवीर ट्रेड्समैन

-8वीं या 10वीं पास

-हर विषय में कम से कम 33% अंक

 

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती दो चरणों में होती है:

-चरण 1: ऑनलाइन परीक्षा (CEE)

-सबसे पहले सभी उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा देनी होती है।

-प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होते हैं

-सही उत्तर पर पूरे अंक मिलते हैं

 

चरण 2: भर्ती रैली और आगे की प्रक्रिया

ऑनलाइन परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। मेरिट के अनुसार उम्मीदवारों को अगले चरण (भर्ती रैली) के लिए बुलाया जाता है। अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर पद के लिए अतिरिक्त टाइपिंग टेस्ट भी होता है।

-अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड: लगभग 30 शब्द प्रति मिनट

-टाइपिंग टेस्ट पास करना अनिवार्य

 

कैसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।

 

Exit mobile version