Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीखती-चिल्लाती, हाथ जोड़ देती रही छोटी-छोटी बच्चियों की दुहाई…होम स्टे होटल में महिला से गैंगरेप Video Viral

November 13, 2023

चीखती-चिल्लाती, हाथ जोड़ देती रही छोटी-छोटी बच्चियों की दुहाई…होम स्टे होटल में महिला से गैंगरेप Video Viral

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के आगरा से दिल को झकझोर देने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आगरा में होम स्टे होटल में महिला कर्मचारी से गैंगरेप की घटना सामने आई है। पीड़ित महिला रो-रोकर और गिड़गिड़ाते हुए लोगों से गुहार लगा रही है कि उसे छोड़ दें। वहीं वह चिल्लाते हुए लोगों से भी मदद मांग रही है। खबर है कि पीड़ित महिला के साथ होम स्टे में पांच युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है।

 

महिला ने जब विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई। महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे जबरन कमरे में दबोचा गया और उसके साथ बेहरमी से मारपीट की गई।

 

पीड़िता लगाती रही गुहार

रिपोर्ट के मुताबिक होटल होम स्टे में पांच युवकों ने जबरन युवती को शराब पिलाई और फिर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की उम्र लगभग 25 साल है। पीड़िता ने कहा कि पहले उसका एक आपत्तिजनक वीडियो बनाया गया था और इसे लेकर उसे ब्लैकमेल किया गया था। आरोपियों ने उसके सिर पर कांच की बोतल भी मारी। होटल होम स्टे ताजगंज थाना क्षेत्र के ताजनगरी फेज 2 में है। पीड़ित युवती पिछले डेढ़ साल से होम स्टे में नौकरी कर रही थी। पीड़िता का दोस्त जितेंद्र अपने चार दोस्तों के साथ होटल पहुंचा और उसे जबरन शराब पिलाने की कोशिश की। घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

 

वीडियो वायरल

एक वायरल वीडियो में दिख रहा है कि महिला कमरे के बाहर जमीन पर पड़ी हुई है और पास में खड़े युवक से गुहार लगा रही है कि मुझे छोड़ दो, मेरी छोटी-छोटी बेटियां हैं। लेकिन आरोपी उसे घसीट रहे हैं वही महिला बचाओ बचाओ चिल्ला रही है। महिला की आवाज सुन लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को इशकी जानकारी दी। एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि ताजगंज पुलिस को सूचना मिली थी कि बसई चौकी क्षेत्र के होम स्टे में रेप और मारपीट की घटना हुई है।

 

घटना का संज्ञान लेते हुए पीड़िता की तहरीर के आधार पर रेप, मारपीट और अन्य सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है। घटना में शामिल पांच आरोपियों जिसमें चार पुरुष और एक महिला है, सभी को गिरफ्तार कर लिया गया हैष पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और उसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें