Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय शिक्षा को विश्व स्तरीय बनाने के लिए AIASC एवं WASC के बीच समझौता

October 13, 2023

भारतीय शिक्षा को विश्व स्तरीय बनाने के लिए AIASC एवं WASC के बीच समझौता

नई दिल्ली : दिल्ली में आज अमेरिकन इंटरनेशनल एक्रेडिशन एसोसिएशन स्कूल्स एंड कालेजेस (ए.आई.ए.ए.एस.सी) ने वेस्टर्न एसोसिएशन ऑफ स्कूल्स एंड कॉलेजेस (डब्लू.ए.एस.सी) के साथ अपने गठबंधन की घोषणा की है,जिसके अंतर्गत भारत एवं विश्व के अन्य हिस्सों में इंटरनेशनल स्कूल्स को संयुक्त मान्यता प्रदान की जाएगी। इस गठबंधन से शिक्षा के क्षेत्र में भारत-अमेरिका के संबंधों में मजबूती आएगी। भारतीय उपमहाद्वीप में स्कूलों को संयुक्त मान्यता देने की प्रक्रिया से भारतीय विद्यार्थियों को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा और वो विश्व के प्रतिस्पर्धी परिदृश्य में एक अच्छी शुरुआत कर पाएंगे। ए.आई.ए.ए.सी और डब्लू.ए.एस.सी दोनों ही मान्यता प्रदान करने वाले प्रतिष्ठित संकाय हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल स्कूल्स में प्रदान की जाने वाली शिक्षा की गुणवत्ता का आकलन करने के लिए सर्वोच्च मानकों और संकेतकों के साथ पैरामीटर निर्धारित किए हैं। इस गठबंधन द्वारा स्कूलों को अमेरिकन पाठ्यक्रम प्रदान करने के लिए शिक्षा की उच्च गुणवत्ता प्राप्त करना संभव हो जाएगा, और वो कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों के लिए मान्य अमेरिकन हाई स्कूल डिप्लोमा प्रदान कर पाएंगे।

ए.आई.ए.ए.एस.सी के चेयरमैन, डॉ रोनाल्ड जे कोवाच ने कहा, ‘‘ए.आई.ए.ए.एस.सी. को ए.एस.सी. डब्लू.ए.एस.सी. के साथ यह नया गठबंधन करने की खुशी है। इस गठबंधन की मदद से हम विश्व में उच्च गुणवत्ता की अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा प्रदान करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता पूरी कर पाएंगे। हम दोनों ही संगठनों के सदस्यों के लिए स्कूल में सुधार लाने के संसाधनों का उपयोग करने, विश्व में अपने संपर्कों का विकास करने, और विद्यार्थियों के कल्याण के लिए एक मजबूत आधार एवं सपोर्ट स्थापित करने के अवसर प्रदान करने के लिए उत्साहित हैं।’’ डब्लू.ए.एस.सी. के प्रेसिडेंट, बैरी आर. ग्रोव्स ने कहा, ‘‘इस नए सदस्यता के अवसर को स्वीकार करके हम विश्व में सर्वोच्च अमेरिकन इंटरनेशनल स्कूलों को अपनी पहुँच एवं विकल्पों का विस्तार करने में मदद करने की अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित कर रहे हैं। डब्लू.ए.एस.सी. अपने कठोर गुणवत्ता के मानकों द्वारा स्कूलोंमें सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि स्कूलों एवं समुदायों की समृद्धि में योगदान दिया जा सके।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें