Site icon Dainik Savera Times

कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने देशवासियों से की अपील, कहा- एक बार मेला भी घूमें

नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर देशवासियों से एक खास अपील की है। उन्होंने लिखा कि,मॉल तो आप घूमने जाते ही हैं, इस बार मेला घूमने का भी प्लान बनाइए। नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में चल रहे सरस आजीविका मेला में जरूर जाएं। इस मेले में देश के गांव-गांव से आईं लखपति दीदियों का आत्मविश्वास और मेहनत नजदीक से देखिए। उनके हाथों से बनी हर वस्तु सिर्फ उत्पाद नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की प्रेरणादायक कहानी है।

यह मेला स्वदेशी अपनाने और दीदियों के सपनों को संबल देने का अनमोल अवसर है। इस मेले में न केवल विविध उत्पाद मिलेंगे, बल्कि देशभर के स्वादिष्ट व्यंजनों का भी भरपूर आनंद लिया जा सकेगा। आइए, हम सब मिलकर उनकी मेहनत का सम्मान करें। स्वदेशी अपनाएं, देश का गौरव बढ़ाएं। आइए, हम सब मिलकर उनकी मेहनत का सम्मान करें। स्वदेशी अपनाएं, देश का गौरव बढ़ाएं।

‘लखपति दीदी’ बनीं मेले की जान

इस मेले की सबसे बड़ी खासियत हैं वे महिलाएं, जो देश के सुदूर गांवों से अपने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आई हैं। अपने हाथों से तैयार किए गए स्वदेशी उत्पाद जैसे हस्तशिल्प, वस्त्र, आभूषण, मसाले, बेकरी उत्पाद और बहुत कुछ न केवल उनकी रचनात्मकता को दर्शाते हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आत्मनिर्भरता का परिचायक भी हैं।

सरकार की ‘दीनदयाल अंत्योदय योजना’ और ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत इन्हें वित्तीय, तकनीकी और बाज़ार से जोड़ने में मदद मिली है। कई महिलाएं अब लाखों की सालाना आय अर्जित कर रही हैं, इसीलिए उन्हें प्यार से ‘लखपति दीदी’ कहा जाने लगा है।

एक कदम स्वदेशी की ओर

सरस मेला एक सार्थक पहल है, जो न केवल ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा है, बल्कि शहरी उपभोक्ताओं को स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूक कर रहा है। यह मेला बताता है कि आत्मनिर्भर भारत कोई सपना नहीं, बल्कि एक सशक्त और व्यावहारिक आंदोलन है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।

ये भी पढ़ें:  मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते देशभर में घट रही LPG सप्लाई, होटल-रेस्टोरेंट हो सकते हैं बंद

Exit mobile version