Site icon Dainik Savera Times

कृषि मंत्री Shivraj Chauhan का मध्य प्रदेश के किसानों को तोहफा, सोयाबीन MSP की खरीदी पर मिली अनुमति

नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी मध्य प्रदेश के किसानों को सोयाबीन की एमएसपी पर खरीदी की अनुमति दी। वहीं कल मध्यप्रदेश सरकार की कैबिनेट में सोयाबीन खरीदी का प्रस्ताव पास होकर राज्य सरकार का अनुरोध केंद्र सरकार को मिला है, जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए अनुमति प्रदान कर दी गई है।

इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि, “कृषि और किसान कल्याण प्रधानमंत्री मोदी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारे लिए किसानों की सेवा करना भगवान से प्रार्थना करने जैसा है। पिछले कुछ दिनों से मध्य प्रदेश के किसान चिंतित थे क्योंकि सोयाबीन एमएसपी से कम पर बिक रहा था। सबसे पहले हमने महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों को एमएसपी पर सोयाबीन खरीदने की अनुमति दी। कल रात हमें मध्य प्रदेश सरकार से एमएसपी पर सोयाबीन खरीदने का प्रस्ताव मिला। हमने उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मध्य प्रदेश के किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, सोयाबीन एमएसपी पर खरीदा जाएगा। उन्हें उनकी मेहनत का सही मूल्य मिलेगा…”

Exit mobile version