Site icon Dainik Savera Times

कृषि मंत्री Shivraj Singh Chauhan ने पूसा परिसर में ICAR के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ किया संवाद

नई दिल्ली : कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली स्थित पूसा परिसर में कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय और ICAR के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ संवाद किया। मंत्रालय की टीम के हमारे सभी साथी अद्भुत प्रतिभा से भरे हैं। परिश्रमी और अत्यंत ऊर्जावान हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी के नेतृत्व में सभी साथियों के सहयोग से हमारा मंत्रालय विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देगा। शिवराज सिंह ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण के लिए कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास के माध्यम से मेरी तरफ जो काम है उसे पूरी मेहनत, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अपनी संपूर्ण क्षमता झोंककर करूंगा।

Exit mobile version