
Ahmedabad Family Suicide : गुजरात के अहमदाबाद से एक बहुत ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बगोदरा गांव में 5 सदस्यों के पूरे परिवार ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। परिवार के सभी सदस्यों ने जहर खाकर अपनी जान दी है। सभी के शव उनके घर से ही बरामद किए गए है। आत्महत्या करने वाला परिवार मूल रूप से धोलका का रहने वाला था। लेकिन काम के सिलसिले से बगोदरा गांव में किराए के मकान में रह रहा था। शुरूआती जांच में पता चला है की परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था लेकिन फिलहाल आत्महत्या कि कोई भी वजह सामने नहीं आई है।
आत्महत्या करने वालों में पति-पत्नी समेत 2 बेटियां और 1 बेटा शामिल है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। इतनी बड़ी घटना को देखते हुए अहमदाबाद ग्रामीण के एसपी, अपराध शाखा और एसओजी के ASP भी मौके पर पहुंचे। इस मामलें में अब आगे की जांच जारी है।
सामूहिक आत्महत्या क्यों की ?
आत्महत्या के पीछे की वजह क्या थी? आखिरकार पूरे परिवार ने खुदकुशी क्यों की? ये अभी भी सवाल बना हुआ है। पुलिस इस मामले की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। शुरूआती जांच में जो बाते सामने आई है, उसके अनुसार परिवार आर्थिक तंगी का सामना कर रहा था। परिवार के मोबाइल भी पिछले 2 दिनों से बंद थे।
मृतकों की पहचान
मृतकों में व्यक्ति की पहचान विपुलभाई कानाभाई वाघेला उम्र 34 वर्ष, पत्नी सोनलबेन विपुलभाई वाघेला उम्र 26 साल, बड़ी बेटी सिमरन विपुलभाई वाघेला उम्र 11 साल, बेटा मयूर विपुलभाई वाघेला उम्र 8 साल और सबसे छोटी बेटी की उम्र 5 साल के रूप में हुई है। विपुलभाई वाघेला रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...