
Ahmedabad plane crash: अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने उस भयावह विमान दुर्घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात की, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से उस एकमात्र यात्री विश्वास कुमार रमेश से मुलाकात की, जो इस दर्दनाक हादसे में जीवित बचे हैं।
यह भीषण हादसा तब हुआ जब एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (उड़ान संख्या एआई171) सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद तकनीकी गड़बड़ी के कारण मेघाणी नगर स्थित एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 की दर्दनाक मौत हो गई।
-इकलौते जीवित बचे व्यक्ति से मिले PM मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने अस्पताल के सी7 वार्ड का दौरा कर न केवल विश्वास कुमार से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया, बल्कि 25 अन्य घायल यात्रियों का भी हालचाल जाना। उन्होंने सिविल अस्पताल के चिकित्सकों और स्टाफ से विस्तृत जानकारी ली और इलाज की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
-मानवीय संवेदनाओं और नेतृत्व की झलक
प्रधानमंत्री की यह मुलाकात मानवीय संवेदनाओं और नेतृत्व की झलक पेश करती है। उन्होंने इस त्रासदी को ‘राष्ट्रीय शोक’ बताते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि दी और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता दी जाएगी।
-हादसे की जांच के सख्त आदेश जारी
हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और विमानन सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर मौजूद हैं। सरकार ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा भी की है, जबकि एयर इंडिया ने दुर्घटना की स्वतंत्र जांच का भरोसा दिलाया है।
इस दुखद घटना ने एक बार फिर से विमान सुरक्षा को लेकर गहन चर्चा छेड़ दी है और आने वाले समय में इससे संबंधित कई नीतिगत निर्णय लिए जाने की संभावना है।
#WATCH | PM Modi visits Civil Hospital in Ahmedabad and meets the lone survivor of the Air India plane crash and other people injured in the accident pic.twitter.com/0OYwh90dNh
— ANI (@ANI) June 13, 2025
मेष: दिन शुभ रहेगा...