Site icon Dainik Savera Times

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल V.R. Choudhary श्रीलंका की चार दिन की यात्रा पर रवाना

नयी दिल्ली: वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी सोमवार को श्रीलंका की चार दिन की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो गये। वायु सेना प्रमुख यात्रा के दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष, श्रीलंका के वायु सेना, थल सेना और नौसेना के कमांडरों के साथ साथ रक्षा सचिव से भी मुलाकात करेंगे। वायु सेना प्रमुख श्रीलंका वायु सेना के कमांडर एयर मार्शल एसके पथिराना के निमंत्रण पर श्रीलंका गए हैं। श्रीलंका प्रवास के दौरान वह नेशनल डिफेंस कॉलेज तथा वहां के सभी अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे और श्रीलंका वायु सेना अकादमी का दौरा करेंगे। वायु सेना प्रमुख की यात्रा से दोनों देशों के बीच मौजूदा पेशेवर संबंधों और आपसी सहयोग का विकास होगा।

Exit mobile version