एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पूर्वोत्तर से बढ़ाईं उड़ानें, इन राज्यों से होगा सीधा सम्पर्क, पढ़िए…
November 24, 2024
यह किफायती सेवाएं देने वाली एयरलाइन का देशभर में शीतकालीन सेवाओं में विस्तार कार्यक्रम का हिस्सा है। एयरलाइन ने एक बयान में यह जानकारी दी।
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने गुवाहाटी से अपने परिचालन को पिछली सर्दियों के 63 से बढ़ाकर 106 साप्ताहिक उड़ानें कर दिया है। यह अगरतला, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, इंफाल, जयपुर और कोलकाता के आठ घरेलू गंतव्यों के लिए सीधा संपर्क प्रदान करती है।
एयरलाइन गुवाहाटी से 18 घरेलू गंतव्यों और छह अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए वन-स्टॉप संपर्क भी प्रदान करती है। बयान में कहा गया है कि इंफाल में एयरलाइन ने इस सीजन में अपनी साप्ताहिक उड़ानों को बढ़ाकर 34 कर दिया है, जो पिछली र्सिदयों की तुलना में 20 अधिक है।
सितंबर, 2024 में अगरतला को एक स्टेशन के रूप में जोड़ने के बाद से एयरलाइन ने अपनी साप्ताहिक उड़ानों को 14 से बढ़ाकर 21 कर दिया है। यह दो गंतव्यों-गुवाहाटी और कोलकाता को सीधे जोड़ती है।
इसके अलावा एयरलाइन अगरतला से 11 घरेलू गंतव्यों के लिए वन-स्टॉप संपर्क भी प्रदान करती है। एयरलाइन के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी (सीसीओ) अंकुर गर्ग ने कहा, ‘‘यह विस्तार न केवल पूवरेत्तर की खोज करने के इच्छुक लोगों के लिए आसान यात्र की सुविधा प्रदान करता है, बल्कि देश के बाकी हिस्सों के साथ एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में गुवाहाटी की भूमिका को भी मजबूत करता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे बेड़े में अब 90 से अधिक विमान हैं और यह तेजी से बढ़ रहा है। हम उभरते भारतीय शहरों की उभरती जरूरतों का समर्थन करने के लिए अच्छी स्थिति में हैं।’’