Air India Express: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब Air India Express के एक विमान को आपात स्थिति में उतारना पड़ा। विमान के कॉकपिट में स्थित इलेक्ट्रिक पैनल से धुआं निकलने की सूचना मिलने के बाद पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया। यह विमान पश्चिम बंगाल के बागडोगरा (सिलीगुड़ी) से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था, लेकिन उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी सामने आने पर इसे रास्ते में ही डायवर्ट कर चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारा गया।
‘मे डे’ कॉल से मचा अलर्ट
जैसे ही कॉकपिट के एवियोनिक्स बे (इलेक्ट्रिक पैनल) से धुआं उठता दिखा, पायलट ने तुरंत ‘मे डे’ कॉल जारी किया। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त आपात संकेत है, जिसका उपयोग गंभीर स्थिति में किया जाता है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को तुरंत सतर्क किया गया और विमान को सुरक्षित लैंडिंग के लिए लखनऊ की ओर मोड़ दिया गया।
ये भी पढ़ें- महंगाई की मार! ₹218 तक कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानें घरेलू Cylinder का क्या रहा हाल
सूत्रों के अनुसार, विमान शाम करीब 5:18 बजे सुरक्षित रूप से उतर गया। एयरपोर्ट पर पहले से ही इमरजेंसी सेवाएं तैनात कर दी गई थीं, जिससे किसी भी संभावित खतरे से तुरंत निपटा जा सके।
On an Air India flight diverted to Lucknow, Air India Express spokesperson says, “Prioritising safety, the crew operating one of our flights to Delhi elected to divert to Lucknow and carried out a priority landing following a smoke alert. The aircraft landed safely, and all… pic.twitter.com/HBj89aAik0
— ANI (@ANI) March 31, 2026
148 लोग थे सवार, सभी सुरक्षित
विमान में कुल 148 लोग सवार थे, जिनमें चालक दल के 6 सदस्य शामिल थे। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री या क्रू मेंबर को चोट नहीं आई। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
ये भी पढ़ें- भारत में हवाई सफर करना होगा महंगा! जेट ईंधन की कीमतें हुई 2 लाख के पार
यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था
एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों के लिए तुरंत वैकल्पिक इंतजाम किए। अधिकांश यात्रियों को अन्य उड़ानों के जरिए उनके गंतव्य तक भेजा गया, जबकि कुछ को टिकट का पूरा रिफंड दिया गया। इसके अलावा, जिन यात्रियों को रुकना पड़ा, उनके लिए होटल में ठहरने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई और अगली फ्लाइट में उनकी बुकिंग सुनिश्चित की गई।

