Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Canada में एयर इंडिया के पायलट ने प्लेन उड़ाने से पहले पी शराब, जानें कैसे पकड़ा गया

January 1, 2026

Canada में एयर इंडिया के पायलट ने प्लेन उड़ाने से पहले पी शराब, जानें कैसे पकड़ा गया

नेशनल डेस्क। कनाडा के वैंकूवर एयरपोर्ट पर क्रिसमस के त्योहारी माहौल के बीच एयर इंडिया के एक पायलट को शराब की गंध आने के कारण उड़ान से पहले ही हिरासत में ले लिया गया। यह घटना 23 दिसंबर 2025 की है। फ्लाइट AI-186 वैंकूवर से दिल्ली के लिए जा रही थी और बीच में वियना में रुकना था। खबरों के अनुसार, एयरपोर्ट के ड्यूटी-फ्री स्टोर पर किसी स्टाफ ने या तो पायलट को फेस्टिव सीजन में ऑफर की जा रही वाइन की छोटी चुस्की लेते देख लिया, या शराब खरीदते समय उनके मुंह से गंध महसूस की। स्टाफ ने यह जानकारी तुरंत कनाडाई अधिकारियों को दी। इसके बाद अधिकारियों ने CCTV फुटेजचेक की और यह सुनिश्चित किया कि यह व्यक्ति कॉकपिट क्रू का ही सदस्य है।

एयरक्राफ्ट पर पहुंचकर किया गया टेस्ट
अधिकारियों ने सीधे एयर इंडिया के विमान तक पहुंचकर पायलट का ब्रेथ एनालाइज़र (BA) टेस्ट किया। टेस्ट में पायलट फेल हो गया, जिसके बाद उसे आगे जांच के लिए हिरासत में ले लिया गया।

2 घंटे की देरी से फ्लाइट ने भरी उड़ान
यह फ्लाइट 4 पायलटों की टीम द्वारा संचालित होनी थी (2 सेट – हर सेट में एक कैप्टन व एक को-पायलट)। उड़ान को स्थानीय समय अनुसार दोपहर 3 बजे रवाना होना था, लेकिन पायलट हटाए जाने के बाद करीब 2 घंटे देर से उड़ान भरी।

ये भी पढ़ें: न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर बने जोहराम ममदानी, कुरान पर हाथ रखकर ली शपथ

एयर इंडिया ने दी ये प्रतिक्रिया
एयरलाइन सूत्रों ने बताया कि  इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया गया है। पायलट को कुछ दिनों बाद दिल्ली लाया गया और उससे पूछताछ जारी है।पूरी रिपोर्ट DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) को भेजी गई है। फ्लाइट में हुई देरी इसलिए हुई क्योंकि कॉकपिट क्रू के एक सदस्य को फिटनेस को लेकर चिंता के कारण हटाना पड़ा। जांच पूरी होने तक पायलट को उड़ान ड्यूटी से निलंबित कर दिया गया।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कब होता है Alcohol टेस्ट?
आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में उड़ान से पहले BA टेस्ट आवश्यक नहीं होता, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स में शराब सर्व की जाती है। इसलिए लैंडिंग के बाद टेस्ट किया जाता है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उड़ान के दौरान पायलट ने ड्रिंक नहीं की। घरेलू उड़ानों में  BA टेस्ट उड़ान से पहले अनिवार्य होता है। एयर इंडिया ने अपने स्तर पर कुछ अंतरराष्ट्रीय स्टेशनों पर भी रैंडम BA टेस्ट शुरू किए हैं।

‘हम आफ्टरशेव भी नहीं लगाते’
एक वरिष्ठ कैप्टन ने बताया पायलट इतने सतर्क रहते हैं कि उड़ान से कई घंटे पहले हम शराब तो क्या, आफ्टरशेव, परफ्यूम, माउथवॉश या कुछ दवाएं भी नहीं लेते, क्योंकि इनमें मौजूद अल्कोहल से भी टेस्ट फेल हो सकता है। नियमों के अनुसार 3 बार BA टेस्ट फेल होने पर लाइसेंस रद्द हो सकता है।

Video: अब्दुल्ला सरकार DDC चुनाव कराने को तैयार नहीं: मंज़ूर गनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें