
Air India Plane Crash : एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 के दोनों इंजनों को ईंधन आपूर्ति करने वाले स्विच बंद हो थे, जिससे पायलटों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई और कुछ ही सेकंड बाद विमान अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना की प्रारंभिक जाँच रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जब एक पायलट ने दूसरे से पूछा कि उसने ईंधन क्यों बंद किया, तो जवाब मिला कि उसने ऐसा नहीं किया था।
सह-पायलट उड़ा रहा था विमान-
इस साल 12 जून को बोइंग 787 विमान से जुड़ी दुर्घटना में 260 लोगों की मौत हो गई थी। विमान में सवार 242 लोगों में से केवल एक ही जीवित बचा था। विमान दुर्घटना जाँच ब्यूरो (AAIB) द्वारा शनिवार को जारी प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस समय विमान के संचालकों के लिए कोई कार्रवाई की अनुशंसा नहीं की जाती है। रिपोर्ट के अनुसार, जब विमान ने उड़ान भरी, तब सह-पायलट विमान उड़ा रहा था और कैप्टन निगरानी कर रहा था।
ईंधन हुआ था कटऑफ-
रिपोर्ट में कहा गया है, “विमान ने भारतीय समयानुसार दोपहर 01:38:42 बजे 180 नॉट्स आईएएस की अपनी अधिकतम दर्ज गति प्राप्त की और एक सेकंड बाद इंजन-1 और इंजन-2 के ईंधन कटऑफ स्विच क्रमशः ‘रन’ से ‘कटऑफ’ स्थिति में चले गए।”
पायलट ने की थी आपस में बातचीत-
रिपोर्ट में कॉकपिट की आवाज़ की रिकॉर्डिंग के हवाले से कहा गया है, “एक पायलट ने दूसरे से पूछा कि उसने ईंधन स्विच क्यों बंद कर दिया है, जिस पर उसने जवाब दिया कि उसने ऐसा नहीं किया था।”
इंजन स्टार्ट करने की हुई थी कोशिश-
ईधन के कटऑफ होने के बाद पायलटों ने स्विच को फिर से रन किया और इंजन को स्टार्ट करने की कोशिश की। लेकिन इंजन की स्पीड नहीं बढ़ी।
मेडे-मेडे-मेडे’ का मिला था संदेश-
विमान ने भारतीय समयानुसार दोपहर 01:38:39 बजे उड़ान भरी और दोपहर 01:39:05 बजे एक पायलट ने ‘मेडे-मेडे-मेडे’ संदेश दिया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...