Site icon Dainik Savera Times

हादसे का शिकार होने से बचा एयर इंडिया का विमान, लैंडिंग के दौरान फ्लाइट के इंजन में लगी आग

Air India

Air India

Air India: बेंगलुरु से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2802 में लैंडिंग के दौरान इंजन से जुड़ी तकनीकी चेतावनी मिलने का मामला सामने आया है। एयरलाइन ने पुष्टि की है कि लैंडिंग के वक्त कॉकपिट क्रू को एक इंजन में फायर इंडिकेशन मिला। एयर इंडिया के अनुसार, क्रू ने मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए विमान को सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कराया। इस घटना में किसी यात्री या क्रू सदस्य को कोई नुकसान नहीं हुआ और सभी सुरक्षित हैं।

लैंडिंग के दौरान मिला फायर इंडिकेशन
एयरलाइन ने अपने बयान में कहा, ”हम 21 मई को बेंगलुरु से दिल्ली जा रही फ्लाइट AI2802 से जुड़ी घटना से अवगत हैं। लैंडिंग के दौरान कॉकपिट क्रू को इंजन में फायर इंडिकेशन मिला, जिसे बाद में सही पाया गया। सभी यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए विमान को सुरक्षित रूप से उतारा गया। एयर इंडिया ने आगे कहा कि सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित रूप से विमान से उतर चुके हैं।

ये भी पढ़ें- इस राज्य में 48 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, जानें दिल्ली-यूपी और राजस्थान को कब मिलेगी भीषण गर्मी से राहत

 

एयर इंडिया ने कहा कि वह इस घटना की विस्तृत जांच तुरंत शुरू कर रही है और संबंधित नियामक एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है। कंपनी ने कहा कि जैसे ही जांच में नए तथ्य सामने आएंगे, उन्हें साझा किया जाएगा।

विमान की तकनीकी जांच जारी
एयरलाइन ने अपने बयान में दोहराया कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हर घटना को गंभीरता से लिया जाता है। फिलहाल, विमान की तकनीकी जांच की जा रही है और इंजन अलर्ट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

लैंडिंग के दौरान हुई टेल-स्ट्राइक
इससे पहले एयर इंडिया की एक फ्लाइट को बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान टेल-स्ट्राइक (विमान के पिछले हिस्से का रनवे से टकराना) की घटना का सामना करना पड़ा। फ्लाइट AI2651 में 179 यात्री और क्रू सदस्य सवार थे। एयर इंडिया के अनुसार, विमान सुरक्षित रूप से उतरा और सभी यात्री तथा चालक दल सामान्य रूप से विमान से उतर गए।

ये भी पढ़ें- कर्क और मकर राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा! कठिनाइयों से मिलेगा छुटकारा, जानें अन्य राशियों का हाल

 

Exit mobile version