Site icon Dainik Savera Times

Air India ने अचानक रद्द कीं कई उड़ने और बदले शेड्यूल, जानें किन रूट्स पर लगा ब्रेक

Air India

Air India

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एयर इंडिया ने सुरक्षा कारणों से अपनी कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है। इरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य टकराव के बाद खाड़ी क्षेत्र का हवाई मार्ग अस्थिर माना जा रहा है। एयरलाइन का कहना है कि यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया है।

एयर इंडिया ने आधिकारिक बयान में कहा कि मध्य पूर्व की स्थिति तेजी से बदल रही है और हवाई क्षेत्र की सुरक्षा पर लगातार नजर रखी जा रही है। जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, तब तक कुछ यूरोपीय और ब्रिटिश रूट्स पर परिचालन निलंबित रहेगा।

इन रूट्स पर नहीं उड़ेंगे विमान

रद्द की गई उड़ानों में लंदन, बर्मिंघम, एम्स्टर्डम, ज्यूरिख, मिलान, वियना, कोपेनहेगन और फ्रैंकफर्ट जैसे प्रमुख शहरों के लिए सेवाएं शामिल हैं।

मुंबई – लंदन (हीथ्रो)

दिल्ली – बर्मिंघम

दिल्ली – एम्स्टर्डम

दिल्ली – ज्यूरिख

दिल्ली – मिलान

दिल्ली – वियना

बेंगलुरु – लंदन (हीथ्रो)

दिल्ली – कोपेनहेगन

दिल्ली – लंदन (हीथ्रो)

दिल्ली – फ्रैंकफर्ट

इन सभी रूट्स की आने-जाने वाली उड़ानें अगली सूचना तक प्रभावित रहेंगी।

एयरपोर्ट्स पर बढ़ी यात्रियों की परेशानी

दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु सहित कई बड़े एयरपोर्ट्स पर यात्री फ्लाइट रद्द होने या देरी के कारण फंसे हुए हैं। खासतौर पर Indira Gandhi International Airport पर बड़ी संख्या में यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, क्षेत्रीय अस्थिरता के चलते सैकड़ों उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों को टिकट रिफंड या रीबुकिंग का विकल्प देने की बात कही है।

ये भी पढ़ें:

एयर इंडिया का कहना है कि हालात की समीक्षा लगातार की जा रही है और जैसे ही हवाई क्षेत्र सुरक्षित घोषित होगा, सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी। फिलहाल यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन के माध्यम से अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करते रहें।

पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर वैश्विक एविएशन सेक्टर पर साफ दिखाई दे रहा है और आने वाले दिनों में उड़ानों के शेड्यूल में और बदलाव संभव हैं।

Exit mobile version