नेशनल डेस्क: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार बढ़ते प्रदूषण की वजह से लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के सुबह 7 बजे जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के अधिकतर इलाकों में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) 400 से ऊपर पहुंच गया है, जिसे ‘गंभीर श्रेणी’ माना जाता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, आनंद विहार में AQI 429, अशोक विहार में 420 और आया नगर में 339 दर्ज किया गया। बवाना में 432, बुराड़ी में 402 और डीटीयू क्षेत्र में 399 AQI मापा गया। द्वारका का AQI 386 और आईटीओ का 388 रहा। सबसे खराब स्थिति जहांगीरपुरी, रोहिणी और वजीरपुर क्षेत्रों में देखने को मिली। जहांगीरपुरी में AQI 437, रोहिणी में 438 और वजीरपुर में 448 दर्ज किया गया, जो बेहद खतरनाक स्तर है। आरके पुरम में AQI 396 और पंजाबी बाग में 412 मिला। कुल मिलाकर दिल्ली के ज़्यादातर हिस्से ‘गंभीर प्रदूषण’ की श्रेणी में बने हुए हैं, जिससे आम लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें: देश में बढ़ने लगी सर्दी… उत्तर भारत में ठिठुरन, दक्षिण में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में भी हवा बेहद खराब
दिल्ली की तरह गाजियाबाद में भी प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है। CPCB के मुताबिक लोनी में AQI 464 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी से भी ऊपर है। संजय नगर में 389 और इंदिरापुरम में 421 AQI रिकॉर्ड किया गया।
नोएडा में प्रदूषण 400 के पार
नोएडा के कई इलाकों में भी वायु प्रदूषण चिंता का कारण बना हुआ है। सेक्टर 125 में AQI 436, सेक्टर 1 में 388, सेक्टर 62 में 370 और सेक्टर 116 में 388 दर्ज हुआ। प्रदूषण के बढ़ते स्तर से लोगों में स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।
गुरुग्राम में भी राहत नहीं
गुरुग्राम में भी हवा की गुणवत्ता खराब से बहुत खराब स्तर के बीच बनी हुई है। CPCB के आंकड़ों के मुताबिक NISE ग्वाल पहाड़ी में AQI 325, सेक्टर 51 में 324, टेरी ग्राम में 212 और विकास सदन में 287 दर्ज किया गया है। यहां भी हवा साफ नहीं कही जा सकती।
फरीदाबाद में भी बढ़ा वायु प्रदूषण
फरीदाबाद में सेक्टर 30 का AQI 197, न्यू इंडस्ट्रियल टाउन का 270 और सेक्टर 11 का 218 रिकॉर्ड किया गया। यहां प्रदूषण दिल्ली और गाजियाबाद जितना गंभीर नहीं है, लेकिन ‘खराब’ और ‘बहुत खराब’ श्रेणी के बीच बना हुआ है।
ये भी पढ़ें: राशिफल 23 Nov 2025: 12 राशियों की किस्मत का हाल, मेष का बढ़ेगा आत्मविश्वास, वृष रखें सेहत का ध्यान
लोगों के स्वास्थ्य पर बढ़ा खतरा
विशेषज्ञों के अनुसार, AQI 400 के पार पहुंचते ही आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ, खांसी, सिर दर्द और फेफड़ों से जुड़ी बीमारी का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और अस्थमा व हृदय रोग से पीड़ित लोगों को खास सावधानी बरतनी चाहिए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...