Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

देश के इस एयरपोर्ट से दिन के 8 घंटे बंद रहेंगी उड़ानें, ये है इसके पीछे की वजह, पढ़े…

March 1, 2025

देश के इस एयरपोर्ट से दिन के 8 घंटे बंद रहेंगी उड़ानें, ये है इसके पीछे की वजह, पढ़े…

Airport Closed : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रनवे की मरम्मत और आधुनिकीकरण के चलते शनिवार, 1 मार्च से 15 जुलाई तक हर रोज सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक उड़ानों की आवाजाही बंद रहेगी।

DGCA से मिली मंजूरी-
नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) से मंजूरी मिलने के बाद यह कार्य शुरू होने जा रहा है। इन साढ़े 4 महीनों के दौरान बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है, खासकर उन यात्रियों को जिन्होंने एडवांस में अपने टिकट बुक करा रखे हैं।

35 या उससे अधिक उड़ानें हो सकती हैं रद्द-
लखनऊ एयरपोर्ट ने अपनी वेबसाइट पर यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति के बारे में जानने के लिए संबंधित एयरलाइंस से संपर्क करें। अनुमान है कि हर रोज 35 या उससे अधिक उड़ानें रद्द हो सकती हैं।

घरेलू यात्रियों की संख्या 4.77 लाख से अधिक-
लखनऊ हवाई अड्डे से इस साल जनवरी में रोजाना औसतन 21 से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय और लगभग 109 घरेलू उड़ानों का परिचालन हुआ। वहीं, अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों की संख्या 1.09 लाख और घरेलू यात्रियों की संख्या 4.77 लाख से अधिक रही।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें