Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

जब आसमान बना काल: अजित पवार से पहले इन नेताओं की गई विमान हादसे में जान

January 28, 2026

जब आसमान बना काल: अजित पवार से पहले इन नेताओं की गई विमान हादसे में जान

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र के बारामती के पास हुए प्लेन हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया है। वह एक निजी विमान से मुंबई से बारामती में एक चुनावी कार्यक्रम को संबोधित करने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि ये हादसा लैंडिंग के दौरान हुआ है। इस हादसे में अजित पवार समेत प्लेन में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है।

अजित पवार के निधन से पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है। उनके निधन पर राष्ट्रपति, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। बता दें ऐसे प्लेन हादसे पहले भी हो चुके हैं जिनमें भारत के कई नेताओं की जान चली गई है, जिसमें सबसे हालिया नाम गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का है।

ये भी पढ़ें :- अजित पवार के निधन पर PM मोदी और अमित शाह ने जताया दुख, CM देवेंद्र फडणवीस को लगाया फोन

विजय रूपाणी

12 जून 2025 को गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी एयर इंडिया के एक विमान से अहमदाबाद से लंदन जा रहे थे. विमान में कुल 242 लोग सवार थे. उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद प्लेन क्रैश हो गया, जिसमें उनके साथ प्लेन में सावर सभी लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में केवल एक यात्री सुरक्षित बचा था। बताया गया कि वो अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे।

जी.एम.सी. बालयोगी

3 मार्च 2002 को एक हेलिकॉप्टर हादसे में डॉ. जी.एम.सी. बालयोगी का निधन हो गया था। उस समय वो लोकसभा के स्पीकर थे। ये प्लेन हादसा आंध्रप्रदेश में हुआ था।

माधवराव सिंधिया

30 सितंबर, 2021 को कांग्रेस के दिग्गज नेता माधवराव सिंधिया की 56 साल की उम्र में निधन हो गया था। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की भोगांव तहसील के पास मोता में सिंधिया का हेलिकॉप्टर क्रैश कर गया, जिसमें उनकी मौत हो गई। वह एक सभा को संबोधित करने के लिए कानपुर जा रहे थे। विमान में उनके साथ छह अन्य लोग सवार थे, जो सभी मारे गए।

संजय गांधी का प्लेन क्रैश

भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे बेटे और राजीव गांधी के भाई संजय गांधी को विमान उड़ाने का काफी शौक था। 23 जून 1970 को दिल्ली में वो खुद अपना विमान उड़ा रहे थे। इसी दौरान उनका प्लेन क्रैश हो गया और इस विमान हादसे ने उनकी जान ले ली।

ये भी पढ़ें :- अजित पवार 5 बार बने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री, जानिए उनका पूरा राजनीतिक सफर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें