Dainik Savera Times

प्रेमानंद महाराज जी ने बताया अकाल मृत्यु से बचने के लिए 5 आसान उपाय, जानें कब इस मंत्र का करें उच्चारण

Akal Mrityu Upay News : अकाल मृत्यु वह मृत्यु होती है जो समय से पहले, अचानक या किसी अनहोनी की वजह से हो जाती है। हर कोई चाहता है कि उसका जीवन लंबा, सुखद और सुरक्षित हो। वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज ने बताया है कि कुछ सरल लेकिन प्रभावशाली उपाय अपनाकर हम अकाल मृत्यु के डर से बच सकते हैं और जीवन में शांति पा सकते हैं।

इस मंत्र के जाप से कोई अनहोनी नहीं होती 

जब भी आप घर से बाहर निकलें, तो नीचे दिए गए मंत्र को 11 बार जपें करें।

‘ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने।
प्रणतः क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नमः॥’

यह मंत्र भगवान श्रीकृष्ण का सुरक्षा कवच है। इसे जपने से अनहोनी, दुर्घटनाएं और बुरी शक्तियाँ आपके पास नहीं आतीं।

Om Krishnaya Vasudevaya Haraye | ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने | 108 times

भगवान के सामने बैठकर भजन या नामस्मरण करें

-हर दिन कम से कम 20 से 30 मिनट भगवान के सामने बैठकर भजन, कीर्तन या सिर्फ “राम-राम” या “हरे कृष्ण” जैसे नामों का स्मरण करें।

इससे क्या लाभ होगा?

-मन शांत रहता है

-चिंता और डर दूर होते हैं

-जीवन में संतुलन और स्थिरता आती है

-नेगेटिव सोच खत्म होती है

पवित्र ऊर्जा के लिए वृंदावन की लगाएं धूल  

-वृंदावन की पावन मिट्टी (धूल) को लाकर अपने घर रखें। हर सुबह स्नान के बाद, सिर के बीचों-बीच एक चुटकी मिट्टी लगाएं।

इससे क्या लाभ होगा?

-शरीर और मन में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है

-दुर्भाग्य, डर और नकारात्मकता दूर रहती है

-भगवान की कृपा बनी रहती है

गौ सेवा – शुभ कर्मों का फल पाने का रास्ता

गाय को रोटी, गुड़ या चारा खिलाएं। यदि रोज़ न कर सकें तो हर शुक्रवार ज़रूर करें।

इससे क्या लाभ होगा?

-पुराने कर्मों का दोष कम होता है

-रास्ते की बाधाएं दूर होती हैं

-मन को सुकून मिलता है

-जीवन में शुभ फल मिलने लगते हैं

 

तुलसी की सेवा करें – घर में सुख-शांति के लिए

घर में तुलसी का पौधा लगाएं। रोज़ उसे पानी दें, दीपक जलाएं और यह मंत्र बोलें “ॐ तुलस्यै नमः”

इससे क्या लाभ होगा?

-घर में शुद्ध वातावरण बना रहता है

-रोग, दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है

-मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है

प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि…

प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि ये उपाय बहुत आसान हैं, लेकिन इनका प्रभाव बहुत गहरा होता है। अगर आप इन नियमों को भक्ति और श्रद्धा से अपनाते हैं, तो न केवल अकाल मृत्यु का डर खत्म होगा, बल्कि जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का नया रास्ता भी खुल जाएगा।

 

Exit mobile version