Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

अखिलेश ने अपने पिता Mulayam Singh के जीवन पर आधारित कैलेंडर किया जारी

January 12, 2023

अखिलेश ने अपने पिता Mulayam Singh के जीवन पर आधारित कैलेंडर किया जारी

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को पार्टी संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के जीवन पर केंद्रित एक कैलेंडर जारी किया। कैलेंडर में समाजवादी आंदोलन और सोच के इतिहास का जिक्र है।

तस्वीरों के साथ मुलायम सिंह यादव के जीवन से जुड़ी घटनाओं को संकलित किया गया है। कैलेंडर 12 पेज का है और इसे उदय प्रताप सिंह और दीपक कबीर ने डिजाइन किया है।

बता दें, समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर, 2022 को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें