Site icon Dainik Savera Times

अखिलेश यादव का दावा, उत्तर प्रदेश के अस्पतालों में ‘खराब’ हो चुकी दवाओं से मौत के मामले बढ़ रहे

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर कटाक्ष करते हुए रविवार को दावा किया कि राज्य में ‘एक्सपायर’ हो चुकी दवाओं (ऐसी दवाएं, जिनके इस्तेमाल की अवधि खत्म हो चुकी है) से मौत के मामले बढ़ रहे हैं।अखिलेश ने प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए लोगों को अस्पतालों में दी जाने वाली दवाओं की सावधानीपूर्वक जांच-परख कर लेने की सलाह दी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ह्लचेतावनी! उत्तर प्रदेश के अस्पतालों में मरीज और उनके परिजन यह अच्छी तरह से जांच-परखकर ही दवा, इंजेक्शन या ग्लूकोज लें कि कहीं इस्तेमाल की अवधि के लिहाज से वे बेकार या ‘एक्सपायर’ तो नहीं हो गए हैं। दवाओं, इंजेक्शन और ग्लूकोज के जानलेवा साबित होने की खबरें लगातार बढ़ रही हैं। भाजपा सरकार मरीजों को तो अपने भ्रष्टाचार से दूर रखे। अखिलेश ने एक अन्य ट्वीट में एक वीडियो साझा किया, जिसमें लोग एंबुलेंस को धक्का देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, ह्लखस्ताहाल भाजपा सरकार में एंबुलेंस को खुद ही ‘एंबुलेंस’ की जरूरत है।

Exit mobile version