लखनऊ। समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष Rahul Ghandhi को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। विपक्षी दलों के समूह ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन के प्रमुख घटक सपा के मुखिया यादव ने अपने आधिकारिक एक्स खाते पर एक पोस्ट में अपने बधाई संदेश में कहा राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हाíदक बधाई व सौहार्दपूर्ण, समावेशी, समायोजनकारी समग्र सामाजिक-राजनीतिक सक्रियता के लिए शुभकामनाएँ! उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने भी पार्टी नेता राहुल गांधी को जन्मदिन पर बधाई और शुभकामना दी है।
श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व सौहार्दपूर्ण, समावेशी, समायोजनकारी समग्र सामाजिक-राजनीतिक सक्रियता के लिए शुभकामनाएँ!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 19, 2025
राय ने एक्स पर अपने बधाई संदेश में कहा भारत की जनता की निडर आवाज़, दूरदर्शी व भविष्यद्रष्टा नेतृत्व, धैर्य और संकल्प की प्रतिमूर्ति, करुणा एवं दया से सम्पन्न, शिव की तरह नफ़रत व विद्वेष को पचा जानेवाले हमारे प्रिय नेता राहुल गांधी जी को जन्मदिन पर दिल की गहराइयों से बहुत बहुत बधाई। इसी पोस्ट में उन्होंने कहा बाबा विश्वनाथ जी से आपके दीर्घायु होने की प्रार्थना करता हूँ। आप सदा ऐसे ही जनता के दुखदर्द और भारत माता की गरिमा व स्वाभिमान के लिये लड़ते रहें। हर हर महादेव!
राहुल गांधी का 19 जून 1970 में हुआ था जन्म
राहुल गांधी का जन्म 19 जून, 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की ज्येष्ठ संतान हैं। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद हैं।

