Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

अखिलेश यादव ने सरकार से महाकुंभ का समय बढ़ाने की मांग की

February 15, 2025

अखिलेश यादव ने सरकार से महाकुंभ का समय बढ़ाने की मांग की

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा व्यापार सभा के अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल से जुड़े मामले में भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा गलत भाषा का प्रयोग करेगी तो सपा भी उन्हीं शब्दों में जवाब देगी। सपा मुखिया ने बातचीत के दौरान सपा के व्यापार सभा के अध्यक्ष मनीष जगन की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि अब वह सपा मीडिया सेल का हिस्सा नहीं हैं। हमारी ओर से पहले गलत भाषा का प्रयोग नहीं किया गया। भाजपा लगातार भाषा की मर्यादा तोड़ रही है। अखिलेश यादव ने सरकार से महाकुंभ का समय बढ़ाने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि कई बुजुर्ग स्नान नहीं कर पाए हैं। सम्राट हर्षवर्धन के समय में कुंभ 75 दिन का होता था, जिसमें दूर-दूर से लोग आकर स्नान करते थे। उन्होंने मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर सरकार पर हमला बोलते कहा कि एक सीट पर अन्याय कर सकते हैं, 403 पर बेईमानी नहीं चलेगी। यूपी सरकार का बजट आने वाला है। बहुत सारी बातें बजट से साफ हो जाएंगी।

ये भी पढ़ें: लश्कर-ए-तैयबा के सह-संस्थापक आमिर हमजा को मारी गोली, हालत गंभीर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें