Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

अखिलेश यादव ने संभल की घटना को लेकर भाजपा को घेरा, बोले- देश में जब शांति होगी तब ही विकास होगा

December 1, 2024

अखिलेश यादव ने संभल की घटना को लेकर भाजपा को घेरा, बोले- देश में जब शांति होगी तब ही विकास होगा

अलीगढ़: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संभल घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उनका कहना है कि देश में जब शांति होगी तब ही विकास होगा। अखिलेश यादव ने अलीगढ़ में पत्रकारों से बात करते हुए संभल की घटना पर कहा कि प्लेस ऑफ वर्शिप एक्ट, 1991 के बाद इस तरह की बात उठाना, भारतीय जनता पार्टी जानबूझकर इस तरह का माहौल बना रही है। इस देश में जब शांति होगी तब ही विकास होगा, तभी खुशहाली आएगी, तभी लोगों का जीवन बदलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी कभी शांति नहीं चाहती।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केश प्रसाद मौर्य ने का कहना है कि समाजवादी पार्टी दंगा करना चाहती है और वह उपचुनाव में मिली हार को पचा नहीं रही है। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी उनके खिलाफ आवाज उठा रही है जो उत्तर प्रदेश को संविधान से नहीं चलने देना चाहते हैं। कानून से नहीं चलने देना चाहते हैं।

एएमयू अल्पसंख्यक दर्जे (एएमयू माइनॉरिटी स्टेटस) को लेकर अलीगढ़ में सियासत की जा रही है। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि माइनॉरिटी स्टेटस को लेकर कोई सियासत नहीं है। जो लोग सियासत करना चाहते हैं वो शिक्षा के क्षेत्र में कोई काम नहीं करना चाहते।

भाजपा के 2027 की तैयारी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी कोई तैयारी नहीं है। इस बार जनता उनको हटाने जा रही है। जिस तरीके से उन्होंने कुंदरकी में, मीरापुर में या अन्य विधानसभाओं में वोट की लूट की है उसे जनता लोकतंत्र में कभी स्वीकार नहीं कर सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें