Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली में तेज हवाओं का अलर्ट जारी ,जानिए बाकि राज्यों में कैसे रहेगा आज का मौसम

May 2, 2024

दिल्ली में तेज हवाओं का अलर्ट जारी ,जानिए बाकि राज्यों में कैसे रहेगा आज का मौसम

नई दिल्ली :- देश के हर हिस्से में हर राज्य का मौसम अलग है, कही पर लोगो को लू से भीषण गर्मी का सामना कर पर रहा तो कही बारिश में बढ़ोतरी के कारण लोगो को आने जाने के परेशनी हो रही है। देश की राजधानी यानि दिल्ली में 3 मई तक तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल वहां तेज हवाएं चल सकती और 4,7 मई को दिल्ली बारिश होने की संभावना जताई है। आपको बता दे कि इस पूरे हफ्ते वहां अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

तो चलिए जानते है की भारत के बाकि राज्यों के कैसा रहेगा आज का मौसम। मौसम विभाग ने राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश,बिहार, झारखंड, गुजरात के अधिकतर हिस्सों में मई में करीब 8-11 दिनों तक लू चलने की आकांशा जताई है। मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, आंतरिक ओडिशा, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में इस महाने 5-7 दिन लू चलने की संभावना है।

फ़िलहाल इन दिनों पंजाब में बारिश के कारण मौसम में ठंडक बनी है इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वही अगर बात करे पहाड़ी क्षेत्र की तो मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और छिटपुट बर्फबारी की संभावना जताई है। पूर्वोत्तर भारत में कुछ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें