Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Alka Lamba ने किया दावा, Rajasthan में इस बार बदलेगा रिवाज

November 21, 2023

Alka Lamba ने किया दावा, Rajasthan में इस बार बदलेगा रिवाज

अजमेरः अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अल्का लाम्बा ने दावा किया है कि राजस्थान में इस बार रिवाज बदलेगा और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चौथी बार सरकार बनाएंगे। लाम्बा ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राजस्थान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में दो फाड़ है और कांग्रेस संगठन एकजुटता के साथ संगठित होकर चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह डबल इंजन का ‘डी’ भी नहीं बोल पाते, जहां जहां डबल इंजन सरकार है वहां का क्या हश्र हो रहा है किसी से छीपा नहीं।

उन्होंने कहा कि मोदी धर्म के नाम पर वोट मांगने का काम कर रहे हैं जबकि मुख्यमंत्री श्री गहलोत काम के नाम पर वोट मांग रहे है। राजस्थान कांग्रेस के आज जारी हुए घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र मतलब गारंटी, जो भाजपा के जुमला घोषणा पत्र पर भारी है। 85 पृष्ठों के घोषणा पत्र में कांग्रेस ने युवाओं को रोजगार, पांच लाख का युवाओं को बिना ब्याज के लोन, ओपीएस, फ्री लेपटॉप, 400 रूपए में गैस सिलेंडर के अलावा जातीय जनगणना की घोषणा प्रमुख है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें