Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

अलका तिवारी बनी झारखंड की नई मुख्य सचिव, पति भी रह चुके है राज्य में सर्वोच्च नौकरशाह

November 1, 2024

अलका तिवारी बनी झारखंड की नई मुख्य सचिव, पति भी रह चुके है राज्य में सर्वोच्च नौकरशाह

Jharkhand New Chief Secretary : झारखंड कैडर की 1988 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी अलका तिवारी को झारखंड की मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। चुनाव आयोग ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है।

झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले है। ये चुनाव दो चरणों 13 नवंबर और 20 नवंबर में होंगे। 1988 बैच की अलका तिवारी वर्तमान में अपने कैडर की सबसे वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं।

बता दें कि इससे पहले भी चुनाव आयोग ने पूर्व मुख्य सचिव लालबियाक्तलुआंगा खियांग्ते के कार्यकाल को 5 महीने के विस्तार के प्रस्ताव पर भी सहमति दी थी।

अलका तिवारी के पति और 1986 बैच के सेवानिवृत्त IAS अधिकारी डॉ. डी.के. तिवारी इससे पहले राज्य में सर्वोच्च नौकरशाही पद पर थे।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “श्री खियांग्ते झारखंड सरकार के मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हो गए हैं। झारखंड राज्य की सेवा करने के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद। आपके सुखद भविष्य की कामना करता हूं।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें