Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bank Holiday: देशभर में अगले 2 दिन सभी बैंक रहेंगे बंद, यहां चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

May 26, 2026

Bank Holiday: देशभर में अगले 2 दिन सभी बैंक रहेंगे बंद, यहां चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday: अगर आप मई के आखिरी सप्ताह में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर 27 और 28 मई को देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहार और प्रशासनिक कैलेंडर के अनुसार छुट्टियां घोषित की गई हैं।

ऐसे में ग्राहकों को पहले से बैंक हॉलिडे लिस्ट चेक कर लेना चाहिए, ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

27 मई को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक

27 मई को ईद-उल-अजहा के अवसर पर कई राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। जिन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे, उनमें शामिल हैं: मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तराखंड, असम, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल, नागालैंड, दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड,हिमाचल प्रदेश में बैंक शाखाओं में कोई कामकाज नहीं होगा।

28 मई को यहां रहेगी बैंकों की छुट्टी

28 मई को बकरीद के अवसर पर देश के कई अन्य राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें शामिल हैं त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, केरल, गोवा, बिहार, मेघालय, आंध्र प्रदेश इन राज्यों में भी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

दो राज्यों में लगातार दो दिन बंद रहेंगे बैंक

जम्मू-कश्मीर और केरल ऐसे राज्य हैं, जहां 27 और 28 मई दोनों दिन बैंक बंद रहेंगे। लगातार दो दिन की छुट्टी के कारण ग्राहकों को कैश निकासी, चेक क्लियरेंस और अन्य जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटा लेने की सलाह दी जा रही है।

RBI तय करता है बैंक छुट्टियां

देशभर में बैंक छुट्टियों का कैलेंडर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी किया जाता है। आरबीआई राज्यों के स्थानीय त्योहारों, धार्मिक आयोजनों और क्षेत्रीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए छुट्टियां तय करता है। हर साल की शुरुआत में पूरे साल की बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी जाती है।

मई में कुल 13 दिन बंद रहे बैंक

इस साल मई महीने में अलग-अलग राज्यों में कुल 13 बैंक छुट्टियां दर्ज की गईं। इनमें शामिल हैं:

5 रविवार

दूसरा और चौथा शनिवार

ये भी पढ़ें…

अलग-अलग त्योहारों की 6 छुट्टियां

हालांकि मई को उन महीनों में गिना जाता है, जब बैंक छुट्टियां अपेाकृत कम होती हैं। वहीं साल के कुछ महीनों में त्योहारों और क्षेत्रीय आयोजनों के चलते बैंक 15 से 20 दिन तक भी बंद रह सकते हैं।

ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू

हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी। ग्राहक डिजिटल माध्यमों से अधिकांश बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें