Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहलवानों की सारी मांगे मान ली गई, Police को जांच पूरी करने दें : Anurag Thakur

May 5, 2023

पहलवानों की सारी मांगे मान ली गई, Police को जांच पूरी करने दें : Anurag Thakur

लखनऊः खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में धरने पर बैठे पहलवानों की सारी मांगे मान ली गई हैं और उन्हें दिल्ली पुलिस को निष्पक्ष जांच पूरी करने देना चाहिए। ठाकुर ने यहां पत्रकारों से कहा, कि ‘मैं प्रदर्शन कर रहे सभी खिलाड़ियों से अनुरोध करता हूं कि उनकी मांगे मान ली गई है। अदालत ने भी निर्देश दे दिए हैं और उन्हें निष्पक्ष जांच पूरी होने देना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, कि ‘दिल्ली पुलिस दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी और कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’’ भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच कर रही समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग को लेकर कई पहलवान जंतर मंतर पर 23 अप्रैल से धरने पर बैठे हैं ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें