Site icon Dainik Savera Times

जनता का भरोसा बरकरार रखने के लिए करने होंगे सभी प्रयास : Mallikarjun Kharge

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को कहा देश की जनता के एक बड़े तबके ने आम चुनाव में कांग्रेस पर भरोसा किया है ,इसलिए जनमत को विनम्रता से स्वीकार करते हुए हमें अनुशासित और एकजुट होकर लोगों के भरोसे पर खरा उतरना है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने आम चुनाव के बाद पहली बार हुई पार्टी की शीर्ष नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते हुए आज कहा कि देश की जनता ने विपक्षी दलों की एकता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत को जो सम्मान दिया है, उसे बनाए रखने के लिए पार्टी को हर स्तर पर काम करना होगा।

उन्होंने कहा कि हमारा काम निरंतर जारी रहेगा, चाहे हम सत्ता में हो या नहीं। हमें 24 घंटे, 365 दिन लोगों के बीच रहना होगा, जनता के मुद्दों को उठाना होगा। कुछ महीनों में महत्वपूर्ण राज्यों के चुनाव होने है, हमें हर कीमत पर विरोधी दलों को परास्त करके, अपनी सरकार बनानी है। लोग बदलाव चाहते है, हमें उनकी ताकत बनना होगा। जनता ने हम पर विश्वास करके के तानाशाही शक्तियों और संविधान विरोधी ताकतों को कड़ा जवाब दिया है। हिंदूुस्तान के मतदाताओं ने भाजपा के 10 साल की विभाजनकारी, नफरत और ध्रुवीकरण की राजनीति को खारिज किया है।

मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, कि जनता ने हम में विश्वास व्यक्त करके के तानाशाही शक्तियों और संविधान विरोधी ताक़तों को कड़ा जवाब दिया है। हिंदूुस्तान के मतदाताओं ने भाजपा की 10 साल की विभाजनकारी, नफरत और ध्रुवीकरण की राजनीति को खारिज किया है। कांग्रेस कार्यसमिति देश-भर में फैले पार्टी के नेताओं और करोड़ों कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करती है जिन्होंने पिछले कुछ महीनों में अथक परिश्रम किया। मैं आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति, संकल्प और परिश्रम के लिए बधाई देता हूं।

कार्य समिति के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा, कि कांग्रेस कार्यसमिति कांग्रेस के सभी नव-निर्वाचित सदस्यों को बधाई देती है जिन्होंने विपरीत परस्तिथियों में चुनाव लड़कर जीत हासिल की। उन्हें 18वीं लोकसभा का सदस्य बनने पर शुभकामनाएँ। इस मौके पर मैं सोनिया गांधी जी को भी धन्यवाद देना चाहूंगा, जिन्होंने चुनाव की तैयारियों, गठबंधन की बैठकों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने लंबे अनुभव के आधार पर हम सब का मार्गदर्शन किया।

Exit mobile version