
पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र में एक युवक ने आगरा नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसकी पत्नी और उसके सास-ससुर पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
औरंगाबाद गांव निवासी जिले सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा नरसिंह शादी के बाद से ही लगातार मानसिक तनाव में था। आरोप है कि उसकी पत्नी अंजली, सास महेंद्री और ससुर बच्चू सिंह उस पर अपनी जमीन पत्नी के नाम कराने का दबाव बना रहे थे।
जमीन नाम नहीं करने पर उसे दहेज उत्पीड़न के झूठे मामले में फंसाने और पुलिस कार्रवाई करवाने की धमकियां दी जाती थीं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि पत्नी की ओर से महिला मंडल और अदालत में दहेज का केस दर्ज कराने की धमकी दी गई थी, जिससे वह टूट गया। शनिवार को नरसिंह अपने भाई अर्जुन के साथ घर से निकला और अलावलपुर क्षेत्र स्थित आगरा नहर पर पहुंचकर उसमें छलांग लगा दी।
बाद में उसका शव अमरौली गांव के पास बरामद हुआ। थाना चादंहट पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर मृतक की पत्नी व उसके माता-पिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया।
खबरें और भी हैं…
खबरें और भी हैं…
खबरें और भी हैं…
खबरें और भी हैं…