Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi-NCR में केवल CNG, इलेक्ट्रिक, BS-6 वाहनों को दें अनुमति : Gopal Rai

November 4, 2023

Delhi-NCR में केवल CNG, इलेक्ट्रिक, BS-6 वाहनों को दें अनुमति : Gopal Rai

नई दिल्लीः दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai) ने शनिवार को केंद्र सरकार से वाहन जनित प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में केवल सीएनजी, इलेक्ट्रिक और बीएस-6 वाहनों को अनुमति देने का आग्रह किया। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव को लिखे पत्र में राय ने दीपावली और पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने के मद्देनजर आने वाले दिनों दिनों में वायु गुणवत्ता में संभावित गिरावट को लेकर भी चिंता व्यक्त की हैं।

गोपाल राय (Gopal Rai) ने कहा, कि ‘इस मुद्दे के समाधान के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) से जुड़े राज्यों के साथ आपातकालीन बैठक बुलाई जानी चाहिए। केंद्र के वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के निर्देशों के अनुसार, एक नवंबर से Delhi और NCR में आने वाले हरियाणा,उत्तर प्रदेश और राजस्थान के शहरों और कस्बों के बीच केवल इलेक्ट्रिक, सीएनजी और बीएस-6 डीजल बसों को संचालित करने की अनुमति है।

गोपाल राय (Gopal Rai) ने सुझाव दिया कि केंद्र सरकार को पूरे एनसीआर क्षेत्र में बीएस-6 मानदंडों का अनुपालन नहीं करने वाले सभी वाहनों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। हाल के वर्षों में कई अध्ययनों से पता चला कि राजधानी में पीएम2.5 उत्सजर्न में सड़क पर चलने वाले वाहनों से निकलने वाले धुएं का योगदान नौ से 38 फीसदी तक है। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को लगातार पांचवें दिन जहरीली धुंध छायी रही जिससे बच्चों और बुजुर्गों में सांस और आंख से जुड़ी समस्याओं के बढ़ने को लेकर डॉक्टर चिंतित हैं।

तापमान में धीरे-धीरे गिरावट, प्रदूषण में सहायक शांत हवा की उपस्थिति और पंजाब तथा हरियाणा में कटाई के बाद धान की पराली जलाने की घटनाओं में वृद्धि के कारण पिछले सप्ताह Delhi-NCR में हवा की गुणवत्ता खराब हो गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, 27 अक्टूबर से तीन नवंबर के बीच दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक में 200 अंकों की वृद्धि हुई है, जिससे शुक्रवार को यह अति गंभीर श्रेणी (450 से अधिक) में पहुंच गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें