Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

हैदराबाद की जेल से रिहा हुए अल्लू अर्जुन, जमानत के बावजूद जेल में काटी रात 

December 14, 2024

हैदराबाद की जेल से रिहा हुए अल्लू अर्जुन, जमानत के बावजूद जेल में काटी रात 
Allu Arjun : ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान भगदड़ में एक महिला की मौत के मामले में गिरफ्तार किए गए तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन को तेलंगाना उच्च न्यायालय से अंतरिम जमानत मिलने के बाद शनिवार को जेल से रिहा कर दिया गया।
उच्च न्यायालय से राहत मिलने के बावजूद Allu Arjun को शुक्रवार रात जेल में ही बितानी पड़ी क्योंकि अधिकारियों को देर रात तक जमानत आदेश की प्रति नहीं मिली थी।
अल्लू अर्जुन के वकील अशोक रेड्डी ने चंचलगुडा जेल के बाहर संवाददाताओं को बताया,‘‘ उन्हें रिहा कर दिया गया है।’’  रेड्डी ने आरोप लगाया कि जेल अधिकारियों ने उच्च न्यायालय के आदेश की प्रति मिलने के बावजूद अभिनेता को रिहा नहीं किया।
रेड्डी ने कहा, ‘‘आपको सरकार और विभाग से पूछना चाहिए कि उन्होंने आरोपी को रिहा क्यों नहीं किया। उच्च न्यायालय का आदेश बहुत स्पष्ट है। जैसे ही आपको (जेल अधिकारियों को) आदेश प्राप्त होता है, उन्हें तुरंत रिहा करना होता है। स्पष्ट आदेश के बावजूद उन्होंने रिहा नहीं किया, उन्हें जवाब देना होगा। यह एक अवैध हिरासत है। हम कानूनी कदम उठाएंगे।’’
उनके अनुसार Allu Arjun को जेल में ‘‘विशेष श्रेणी के कैदी’’ के तौर पर रखा गया था। अल्लू अर्जुन को शुक्रवार सुबह उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया था।
गिरफ्तारी के बाद उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। हालांकि, उसके वकीलों ने उच्च न्यायालय का रुख किया और अल्लू अर्जुन को अंतरिम जमानत मिल गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें