Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘अपनी पार्टी’ के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए Altaf Bukhari

March 10, 2023

‘अपनी पार्टी’ के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए Altaf Bukhari

श्रीनगर: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की ‘अपनी पार्टी’ ने अल्ताफ बुखारी को शुक्रवार को लगातार दूसरी बार पार्टी का निर्विरोध अध्यक्ष चुना। एक प्रेस बयान में कहा गया कि ‘अपनी पार्टी’ के संस्थापक श्री बुखारी अगले तीन वर्षों के लिए दूसरे कार्यकाल के लिए पार्टी अध्यक्ष पद संभालेंगे।पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए आज चुनाव हुआ लेकिन किसी अन्य उम्मीदवार ने इस पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया था।

पार्टी के चुनाव बोर्ड के संयोजक विजय बाकया ने आज बुखारी को पार्टी का निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया। बाकया ने कहा कि ‘‘श्रीनगर और जम्मू दोनों चुनाव उप-कार्यालयों से प्राप्त विवरण के अनुसार, अल्ताफ बुखारी पार्टी के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। इस प्रकार, उन्हें दूसरे कार्यकाल के लिए पार्टी अध्यक्ष घोषित किया जाता है। चूंकि चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, इसलिए पार्टी के संविधान के अनुसार, यह प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से समाप्त होती है।’’ बुखारी का अध्यक्ष के रुप में पहला कार्यकाल 08 मार्च, 2023 को पूरा हुआ। उनका दूसरा कार्यकाल 08 मार्च, 2026 को समाप्त होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें