Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

नोएडा एयरपोर्ट से लाखों की एल्युमीनियम केबल चोरी, इंजीनियर ही निकला मास्टरमाइंड

December 4, 2025

नोएडा एयरपोर्ट से लाखों की एल्युमीनियम केबल चोरी, इंजीनियर ही निकला मास्टरमाइंड

नेशनल डेस्क: गौतमबुद्ध नगर के जेवर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से करीब 15 लाख रुपये कीमत के एल्युमीनियम केबल चोरी होने का मामला सामने आया है। इस खुलासे के बाद पुलिस और एयरपोर्ट प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

कैसे खुला मामला?

एडीसीपी सुधीर कुमार के मुताबिक, इकोटेक-1 थाने की टीम ने मंगलवार देर रात छापा मारकर चार लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से एल्युमीनियम केबल के 7 बंडल, एक फर्जी नंबर प्लेट लगा कैंटर और एक कार बरामद की गई है।

ये भी पढ़ें: IndiGo : क्रू की कमी और खराब मौसम की वजह से 150 उड़ानें हुईं रद्द, यात्रियों की बड़ी दिक्कतें

इंजीनियर ही निकला मास्टरमाइंड

पुलिस जांच में पता चला कि एयरपोर्ट साइट पर तैनात 22 वर्षीय साइट इंजीनियर शिवम शर्मा ने ही केबल तक पहुँच आसानी से सुनिश्चित कराई। उसकी मदद से बाकी आरोपी आराम से केबल चुराकर बाहर ले जाते थे। शिवम शर्मा मूल रूप से अलीगढ़ का रहने वाला है।

बाकी तीन आरोपी कौन?

गिरफ्तार अन्य तीन लोगों की पहचान इरशाद अहमद (23)- कैंटर चालक, मोहम्मद सिराज (21)- कार हेल्पर और इजहार उर्फ सोनू (26)- कबाड़ विक्रेता के रूप में हुई है। ये तीनों आरोपी सिद्धार्थनगर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, ये लोग मिलकर केबल उठाते थे और बाद में इसे कबाड़ की तरह बेच देते थे।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी की गई केबल एयरपोर्ट के अंदर से ही उठाई गई थीं और इस काम में साइट पर काम करने वाले कुछ अन्य कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं। अब पुलिस उन कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

अधिकारियों का कहना है कि मामले में अभी और खुलासे होने की संभावना है, जांच टीम इस चोरी से जुड़ी हर कड़ी की पड़ताल कर रही है। जल्द ही और लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें: उत्तर और मध्य भारत में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें