Site icon Dainik Savera Times

अंबरनाथ गणपति मंडल का मोदक 1.85 लाख रुपए में हुआ नीलाम

ठाणो: अक्सर इस्तेमाल होने वाला मुहावरा ‘आस्था की कोई सीमा नहीं होती’ ठाणो जिले में अंबरनाथ के श्री खाटूश्याम गणपति मंडल में चरितार्थ होता नजर आया, जहां एक भक्त ने भगवान गणोश के प्रिय भोग मोदक को 1.85 लाख रुपए में खरीदा। मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौबे ने बताया कि 10 दिवसीय उत्सव के दौरान मोदक को मूर्ति के हाथों में रखने के बाद आखिरी दिन उसकी नीलामी पिछले 11 वर्षों से परंपरा है, जिसमें भाग लेने वाले लोग सौभाग्य की कामना करते हैं। उन्होंने कहा, ‘जिन भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं, वे कृतज्ञता प्रकट करने के लिए इस नीलामी में भाग लेते हैं। 11 साल पहले, एक भक्त ने प्रार्थना पूरी होने के बाद भगवान के हाथों में मोदक रखा था।

अगले साल आभार प्रकट करने के लिए उसने वही मोदक 7,000 रुपए में खरीदा और इस तरह परंपरा की शुरूआत हुई।’ मोदक खास तौर पर नीलामी के लिए बनाया जाता है और इसका वजन 2.25-3.25 किलोग्राम होता है, जिसमें ढेर सारे सूखे मेवे होते हैं। चौबे ने बताया, ‘नीलामी से पहले इसे भगवान के हाथों में रखा जाता है और माना जाता है कि यह आशीर्वाद ग्रहण करता है। इसके बाद विजेता मोदक को अन्य भक्तों में बांटता है। इस साल 1.85 लाख रुपए की बोली अनामिका त्रिपाठी ने लगाई।’

ये भी पढ़ें- अब सिर्फ 1.5 लाख में बन जाएगा सपनों का घर, NTPC लेकर आई नई तकनीक

Exit mobile version