Site icon Dainik Savera Times

7 महीने बिना पासपोर्ट भारत में रहा अमेरिकी, नेपाल भागने से पहले दबोचा गया

fraud-in-the-name-of-work-visa

fraud-in-the-name-of-work-visa

American staying in India without passport : लखनऊ। महाराजगंज में सशस्त्र सीमा बल ने नेपाल सीमा पार करने की कोशिश कर रहे एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास वैध पासपोर्ट या यात्रा दस्तावेज नहीं थे। पूछताछ में उसने अपना नाम जॉर्डन ब्राउन बताया और कहा कि वह अमेरिका के कैलिफोर्निया का रहने वाला है।

नेपाल सीमा पर विदेशी नागरिक गिरफ्तार, पूछताछ जारी

इस समय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। रविवार को एसएसबी की बटालियन नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान सोनौली थाना क्षेत्र के मैनिहवा इलाके में सीमा स्तंभ संख्या 516 के पास जॉर्डन ब्राउन नेपाल की ओर जाने की कोशिश कर रहा था। जवानों ने उसे रोककर पूछताछ की और वैध यात्रा दस्तावेज नहीं मिलने पर हिरासत में ले लिया। महराजगंज के एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस सिद्धार्थ ने बताया कि एसएसबी के जवानों ने जब उसे रोका तो वह भागने की कोशिश करने लगा। सीमा पर तैनात जवानों ने उसे तुरंत पकड़ लिया।

अमेरिकन से नहीं मिले वैध दस्तावेज

उसके पास कोई वैध पासपोर्ट नहीं मिला। ब्राउन थाईलैंड से समुद्री रास्ते से श्रीलंका पहुंचा था। वहां से वह नवंबर 2025 को समुद्र के रास्ते भारत आया। इसके बाद से वह गोवा में रह रहा था। पुलिस अब उसके भारत आने के पूरे रास्ते और दावों की जांच कर रही है। ब्राउन करीब 7 महीने तक बिना पासपोर्ट के भारत में रहा। इस दौरान वह गोवा में रह रहा था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसने इतने लंबे समय तक बिना वैध यात्रा दस्तावेजों के भारत में कैसे सफर किया। ब्राउन गोवा से पहले बेंगलुरु पहुंचा और वहां से उत्तर प्रदेश के सोनौली बॉर्डर आया। उसका इरादा नेपाल में प्रवेश करने का था, लेकिन सीमा पर एसएसबी के जवानों ने उसे पकड़ लिया।

Also Read

Exit mobile version