मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वैश्विक तनाव, व्यापार व्यवधानों और आपूर्ति श्रृंखलाओं में बदलाव के बीच भारत को दुनिया के लिए एक ‘स्थिर प्रकाश स्तंभ’ बताया। मुंबई में भारतीय समुद्री सप्ताह-2025 में ‘मैरीटाइम लीडर्स कॉनक्लेव’ को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, भारत रणनीतिक स्वायत्तता, शांति और समावेशी विकास का प्रतीक है। मोदी ने कहा कि भारत का जीवंत लोकतंत्र और विश्वसनीयता ऐसी चीजें हैं जो भारत को विशेष बनाती हैं। उन्होंने कहा, जब वैश्विक समुद्र में उथल-पुथल मची होती है, तो दुनिया एक स्थिर प्रकाश स्तंभ की तलाश करती है।
भारत पूरी मजबूती के साथ ऐसे प्रकाश स्तंभ की भूमिका निभा सकता है। मोदी ने कहा, वैश्विक तनाव, व्यापार व्यवधान और बदलती आपूíत श्रृंखलाओं के बीच भारत रणनीतिक स्वायत्तता, शांति और समावेशी विकास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश की समुद्री और व्यापार पहल एक व्यापक दृष्टिकोण का हिस्सा हैं और उन्होंने भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आíथक गलियारे को भविष्य में व्यापार मार्गो को पुनर्परिभाषित करने के एक उदाहरण के रूप में उद्धृत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत का समुद्री क्षेत्र तीव्र गति और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश के बंदरगाह अब विकासशील देशों वाले सबसे कुशल बंदरगाहों में गिने जाते हैं।
उन्होंने कहा, हमने एक सदी से भी अधिक पुराने औपनिवेशिक नौवहन अधिनियमों को 21वीं सदी के लिए अनुरूप आधुनिक और भविष्योन्मुखी कानूनों से बदल दिया है। उन्होंने कहा कि नए जहाजरानी कानून राज्य समुद्री बोर्डो की भूमिका को मजबूत करते हैं तथा बंदरगाह प्रबंधन में डिजीटल प्रौद्योगिकियों के एकीकरण को बढ़ावा देते हैं। मोदी ने कहा कि भारत के प्रमुख बंदरगाहों की क्षमता दोगुनी हो गई है और ‘टर्नअराऊंड’ समय में उल्लेखनीय कमी आई है। टर्नअराऊंड समय से आशय किसी परियोजना के शुरू होने से पूरा होने तक लगने वाले समय से है। उन्होंने कहा कि क्रूज पर्यटन में पर्याप्त बढ़ौतरी हुई है तथा अंतरदेशीय जलमार्गो में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और माल वाहन में 700 प्रतिशत से अधिक का इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि चालू जलमार्गो की संख्या मात्र 3 से बढ़कर 32 हो गई है, जो एक प्रभावशाली उपलब्धि है। मोदी ने कहा, इसके अलावा, पिछले एक दशक में हमारे बंदरगाहों के शुद्ध वार्षकि अधिशेष में 9 गुना वृद्धि हुई है।
ये भी पढ़ें : ‘विद्या बालन से मिली प्रेरणा’, Taapsee Pannu ने करियर पर कही दिल की बात