Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत-पाकिस्तान तनाव बीच देश की सीमा से सटा आखिरी गांव कलूवाला लगभग खाली

May 9, 2025

भारत-पाकिस्तान तनाव बीच देश की सीमा से सटा आखिरी गांव कलूवाला लगभग खाली

Kaluwala: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का असर पंजाब के सभी सीमावर्ती गांवों में देखने को मिल रहा है। सीमावर्ती फिरोजपुर के हुसैनीवाला सीमा से सटा आखिरी गांव कलूवाला (Kaluwala) लगभग खाली हो गया है। यहां 60 से अधिक परिवार रहा करते थे वहीं, अब मात्र चंद परिवार ही रह गए हैं। सीमा पर बने जंग के तनाव भरे माहौल को देखते हुए परिवार बच्चों, नौजवान लड़कियों, परिवार को बुजरुगों और बीमार लोगों को शहर ले जा रहे हैं। ताकि यदि जंग होती है तो कोई परेशानी न उठानी पड़े।

लोगों का कहना है कि जंग की आहट को भांपते हुए वे सबसे पहले अपने परिवार की सुरक्षा करते हैं और उन्हें किसी भी तरह से शहर में रिश्तेदारों के पास चले जाते हैं। क्योंकि सीमावर्ती गांवों में आने-जाने का एक ही रास्ता है और वह भी सतलुज दरिया पर बना करीब आधे किलोमीटर का लंबा पुल। गांव खाली करने की सबसे बड़ी मजबूरी यही है कि एक मात्र पुल जंग के समय केवल सेना के लिए ही खोला जाता है। उस समय सेना की बड़ी गाड़ियों का ही आना-जाना होता है और गांव वालों को वहां से बहुतकम जाने दिया जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें