Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Amit Shah और JP Nadda ने अशोक सिंघल की जयंती पर उन्हें किया याद

September 27, 2023

Amit Shah और JP Nadda ने अशोक सिंघल की जयंती पर उन्हें किया याद

नई दिल्लीः राम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले विश्व हिंदू परिषद के नेता स्वर्गीय अशोक सिंघल की जयंती पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राम मंदिर आंदोलन में उनके योगदान को योगदान करते हुए उन्हें नमन किया है। शाह ने अशोक सिंघल को याद करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘आदरणीय अशोक सिंघल ने राम जन्मभूमि आंदोलन में अग्रणी रह कर जनजागरण के लिए अद्वितीय कार्य किया। सादगीपूर्ण जीवन जीने वाले सिंघल राष्ट्रसेवा के लिए सदैव तत्पर रहे। राष्ट्र की एकता में उनका संघर्ष और धर्म के लिए त्याग हम सभी के लिए प्रेरणा का स्नेत है।‘

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी अशोक सिंघल को नमन करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘श्रद्धेय अशोक सिंहल का सादगी पूर्ण जीवन व हमारी सनातन संस्कृति के लिए समर्पण का भाव अनुकरणीय है। श्रीराम मंदिर आंदोलन के प्रमुख स्तंभ के रुप में उन्होंने देशवासियों की आस्था व अस्मिता के संरक्षण हेतु अपना संपूर्ण जीवन समर्पति कर दिया। आज उनकी जयंती पर शत-शत नमन करता हूं।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें