Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Amit Shah और JP Nadda ने दी गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

November 14, 2023

Amit Shah और JP Nadda ने दी गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

नई दिल्लीः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने देशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी है। अमित शाह ने गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, कि ‘सभी को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं। भगवान श्री कृष्ण सभी पर अपनी कृपा व आशीर्वाद बनाये रखें। जय श्री कृष्ण!‘

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, कि ‘प्रकृति की उपासना, गोधन संवर्धन और पर्यावरण के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक पर्व गोवर्धन पूजा की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्रीकृष्ण से प्रेरणा प्राप्त कर हम सभी गोधन के संरक्षण का संकल्प लें। लोक-आस्था का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नवीन ऊर्ज व बंधुत्व का संचार करे, हर घर धन-धान्य से परिपूर्ण हो। जय श्रीकृष्ण!‘ भाजपा ने भी देशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘समस्त देशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें