Site icon Dainik Savera Times

अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

Jaipur LPG Tanker Blast

Jaipur LPG Tanker Blast

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में जारी विकास परियोजनाओं की समीक्षा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मंगलवार को यहां एक उच्च स्तरीय बैठक शुरू हुई। अधिकारियों ने बताया कि राजभवन में आयोजित बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के अलावा केंद्रीय गृह मंत्रलय एवं जम्मू कश्मीर सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भाग ले रहे हैं। अधिकारी बैठक के दौरान गृह मंत्री को केंद्र शासित प्रदेश में जारी विकास परियोजनाओं की जानकारी देंगे।

जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर आए शाह सोमवार शाम घाटी पहुंचे। शाह ने कीíत चक्र से सम्मानित पुलिस उपाधीक्षक हुमायूं मुजम्मिल भट की विधवा और उनके 20 महीने के बेटे से सोमवार को मुलाकात की थी। भट ने 2023 में आतंकवादियों से लड़ते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिये थे। राजभवन जाने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री ने दिवंगत पुलिस अधिकारी के पिता एवं सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) गुलाम हसन भट के साथ करीब 20 मिनट बिताए।

मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित हुमायूं मुजम्मिल भट उन चार सुरक्षाकर्मियों में शामिल थे जो सितंबर 2023 में दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग के गदूल गांव के आसपास घने जंगलों में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गए। शाह के दौरे के मद्देनजर पूरे कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और बड़ी संख्या में सशस्त्र कर्मियों को तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें: पटियाला के 12 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

Exit mobile version