Site icon Dainik Savera Times

UP : अमित शाह और CM योगी ने 60,244 पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपा

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास में आज एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। राजधानी लखनऊ के डिफेंस एक्सपो मैदान में आयोजित भव्य समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 60,244 नवचयनित पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपा है।

अब यूपी दंगा मुक्त हो चुका है: अमित शाह 
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि न पर्ची, न खर्ची, न जाति, न भ्रष्टाचार, बल्कि योग्यता के आधार पर नौकरी मिली है। यूपी दंगा मुक्त हो चुका है। यहां अपराधियों को वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं मिला है। यूपी में न्याय का शासन है। यहां पर योग्यता के आधार पर अब नौकरी मिलती है।

 

 

 

2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के तीन साल बाद तक यूपी में बदलाव नहीं हुआ। लेकिन योगी सरकार बनने के बाद यहां काफी बदलाव हुआ। आज किसी युवा को एक पैसा भी नहीं देना पड़ा, न खर्ची, न पर्ची, न सिफारिश, सिर्फ योग्यता के आधार पर आप सबको चयनित किया गया। इसमें 12 हजार से अधिक बच्चियां हैं। आज बच्चियों के चेहरे पर मुस्कान, तेज, आत्मसंतोष देखकर काफी सुकून मिला।

Exit mobile version