Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमित शाह ने भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई

August 27, 2023

अमित शाह ने भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई

 

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बर्मघिंम में आयोजित आईबीएसए वर्ल्ड गेम्स-2023 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम को रविवार को बधाई दी। अमित शाह ने रविवार को अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया, ‘आईबीएसए वर्ल्ड गेम्स-2023 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम को बधाई।

उन्होंने न केवल इतिहास रचा है, बल्कि हर उस भारतीय युवा की प्रेरणा में जगह बनाई है जो कुछ असाधारण हासिल करने का साहस करता है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं।’ भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने शनिवार को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराकर आईबीएसए विश्व खेलों में स्वर्ण पदक जीता।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें