Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Amit Shah ने दुनिया के सबसे बड़े दही उत्पादन संयंत्र की बंगाल में आधारशिला रखी

July 20, 2026

Amit Shah ने दुनिया के सबसे बड़े दही उत्पादन संयंत्र की बंगाल में आधारशिला रखी

कोलकाता : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पश्चिम बंगाल में अमूल बंगाल डेयरी परियोजना के तहत दुनिया के सबसे बड़े दही उत्पादन संयंत्र की आधारशिला रखी। शाह ने न्यू टाऊन स्थित विश्व बांग्ला कन्वैंशन सैंटर से हावड़ा में बनने वाले इस संयंत्र की आधारशिला डिजिटल माध्यम से रखी। इस मौके पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और अमूल ब्रांड के तहत डेयरी उत्पादों का विपणन करने वाली गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्कीटिंग फैडरेशन (जीसीएमएमएफ) के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। करीब 700 करोड़ रुपए के निवेश से हावड़ा फूड पार्क में बनने वाली इस परियोजना की प्रतिदिन लगभग 30 लाख लीटर दूध प्रसंस्करण की क्षमता होगी।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, संयंत्र में हर दिन करीब 1,000 टन दही और अन्य संवर्धित डेयरी उत्पादों का उत्पादन किया जा सकेगा। इसके पूरा होने के बाद यह दुनिया की सबसे बड़ी दही उत्पादन इकाई बन जाएगी। बयान में कहा गया कि इस परियोजना से पश्चिम बंगाल के 1.25 लाख से अधिक डेयरी किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है, जिनमें 30,000 से अधिक महिलाएं शामिल हैं। इससे किसानों को दूध के लिए स्थिर बाजार उपलब्ध होगा और राज्य में डेयरी सहकारी नैटवर्क को मजबूती मिलेगी। यह परियोजना राज्य में डेयरी बुनियादी ढांचे के विस्तार और मूल्यवर्धित दूध प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत विकसित की जा रही है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने ‘शब्द संग्रहालय’ का उद्घाटन किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को यहां राष्ट्रीय पुस्तकालय परिसर में ‘शब्द संग्रहालय’ का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि किसी देश की भाषा उसकी विरासत को संजोए रखती है और उसकी संस्कृति को जानने-समझने का माध्यम बनती है। यह जीवंत अनुभव प्रदान करने वाला भारत का पहला भाषा संग्रहालय है। ‘शब्दलोक’ नाम से विकसित संग्रहालय भारत की भाषाई विविधता, विभिन्न लिपियों और समृद्ध साहित्यिक विरासत की विकास यात्रा को दर्शाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें