Site icon Dainik Savera Times

Amit Shah आज 6 मोबाइल फॉरेंसिक वाहन जनता को करेंगे समर्पित

नई दिल्लीः 16 फरवरी को दिल्ली पुलिस का स्थापना दिवस है। इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली पुलिस के स्थापना दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं इसी दिन शाह दिल्ली पुलिस में शामिल हो रहे 6 मोबाइल फॉरेंसिक वाहन को भी जनता को समर्पित करेंगे। गृह मंत्रलय से जुड़े एक अधिकारी ने ये जानकारी दी है।

जानकारी के मुताबिक केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 16 फरवरी को सुबह 9.30 बजे दिल्ली पुलिस के स्थापना दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा अमित शाह पासपोर्ट सत्यापन की पूर्णतय ऑनलाइन सुविधा और दिल्ली पुलिस में शामिल हो रहे 6 मोबाइल फॉरेंसिक वाहन जनता को समर्पित करेंगे। 1948 में पंजाब पुलिस से अलग होने के बाद इसी दिन डीडब्ल्यू मेहरा को दिल्ली पुलिस का पहला प्रमुख नियुक्त किया गया था। इसलिए हर साल 16 फरवरी का दिन दिल्ली पुलिस स्थापना दिवस के रूप में मनाती है।

Exit mobile version