Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमित शाह की नक्सलियों को चेतावनी, बोले- आत्मसमर्पण करें या कड़ी कार्रवाई को तैयार रहें

December 16, 2024

अमित शाह की नक्सलियों को चेतावनी, बोले- आत्मसमर्पण करें या कड़ी कार्रवाई को तैयार रहें

जगदलपुर (छत्तीसगढ़): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को नक्सलियों से हथियार छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की। उन्होंने साथ ही चेतावनी दी कि ऐसा नहीं करने पर उन्हें सुरक्षा बलों की कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों का पुनर्वास सरकार की जिम्मेदारी है। शाह ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक खेल आयोजन ‘बस्तर ओलंपिक’ को संबोधित करते हुए यह भी दावा किया कि देश मार्च 2026 तक माओवादियों से मुक्त हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि यदि माओवादी आत्मसमर्पण की अपील नहीं मानते हैं, तो सुरक्षा बल उन्हें खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा, ‘छत्तीसगढ़ पुलिस 31 मार्च 2026 तक भारत को नक्सल मुक्त बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।’ केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति देश में सवरेत्तम है। उन्होंने कहा, ‘यदि आप आत्मसमर्पण कर देंगे और मुख्यधारा में शामिल हो जाएंगे, तो आप छत्तीसगढ़ और भारत के विकास में योगदान देंगे।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें