Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Maharashtra के जलगांव जिले में अमरावती एक्सप्रेस ट्रक से टकराई, कोई हताहत नहीं

March 14, 2025

Maharashtra के जलगांव जिले में अमरावती एक्सप्रेस ट्रक से टकराई, कोई हताहत नहीं

मुंबई : महाराष्ट्र के जलगांव जिले में शुक्रवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक रेलवे फाटक से जा टकराया और पटरियों पर फंस गया। इसके बाद एक एक्सप्रेस ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना तड़के करीब साढ़े चार बजे बोदवड स्टेशन के पास की है जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन हादसे के चलते इस मार्ग पर लगभग छह घंटे तक रेल सेवाएं बाधित रहीं।

अधिकारी ने बताया कि मुंबई से अमरावती जा रही 12111 अमरावती एक्सप्रेस इस इलाके से गुजरने वाली थी, ऐसे में रेलवे फाटक को बंद कर दिया तभी एक ट्रक के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और फाटक से जा टकराया। उन्होंने बताया कि ट्रक अवरोधक को तोड़ने के बाद पटरियों पर फंस गया। अधिकारी ने बताया कि अमरावती एक्सप्रेस ने ट्रक से टकरा गई। हालांकि चालक पहले ही वाहन से उतर चुका था और मदद मांग रहा था।

ट्रक को पटरियों पर देखा और ट्रेन की गति धीमी

लोको पायलट ने ट्रक को पटरियों पर देखा और ट्रेन की गति धीमी कर दी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने बताया कि रेलवे, स्थानीय पुलिस, राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पटरी को खाली कराने के लिए अभियान चलाया।

अधिकारी ने बताया कि ट्रक ट्रेन के इंजन से फंस गया था, जिससे कुछ घंटों के लिए इस खंड पर रेल यातायात बाधित हो गया। ट्रक को पटरियों से हटाने के लिए गैस कटर और जेसीबी का इस्तेमाल किया गया। सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर पटरी खाली करा दी गई और ट्रेन अगले स्टेशन के लिए रवाना हुई। अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें